कैरियर जानकारी > कृषि > सामुदायिक सेवा प्रदाता

अंतिम बार अद्यतन किया गया :23-08-2016
फाइल का आकार :99.47 KB

सामुदायिक सेवा प्रदाता

एलियासेस:

उद्योग/ क्षेत्र: कृषि


कार्य विवरण 1

एक सामुदायिक सेवा प्रदाता से जो काम करने की उम्मीद की जाती है उनमें शामिल हैं:

  • भारत के ग्रामीण भागों के नागरिकों के लिए सरकारी और निजी क्षेत्र हेतु प्राथमिक प्रदाय बिन्दु के रुप में कार्य करना

  • ग्रामीणों को जानकारी और सेवाओं के बारे में गतिमान रुप से सूचनाएं देना

  • सामुदायिक सेवा केन्द्रओं पर व्यापारियों और ग्राहकों के मध्य संपर्क बिन्दु के रुप में कार्य करना

  • ग्रामीणों को सरकार की 26 प्रकार की सरकार से समुदाय (जीटूसी) सेवाओं के बारे में जानकारी देना

  • ग्रामीण जनता को विविध सेवाओं के बारे में जानकारी देना जो कि उनके दैनिक जीवन से संबंधित हो

  • कॉर्पोरेट और सरकार की मदद से उत्पादों की बिक्री

  • आधारभूत ढांचा तैयार करना जिससे सीएससी को उपयुक्त परिसर में लगाया जा सके, साथ ही विद्युत, टेलीफोन कनेक्शन, औजार और फर्नीचर आदि की व्यवस्था हो सके

  • स्थान का चुनाव करना, लागत के साथ लाभ का अनुपात देखना और कानूनी प्रक्रियाओं को पूरा करना

  • विविध अमलीकरण एजेन्सियों से एससीए (सर्विस सेन्टर एजेन्सी) के हेतु से व एसडीए (स्टेट डेजिगनेटेड अथॉरिटी) संपर्क में रहना

  • उन अतिरिक्त सेवाओं की पहचान करना जिनसे किसानों को फायदा हो सकता है

  • किसानों को दी जाने वाली सेवाओं के बारे में नियोजन, तैयारी और अमलीकरण करना

कार्य पर्यावरण 1

  • यह डेस्क जॉब नहीं है

  • टीम का संचालन जरूरी है

  • स्थानीय यात्रा इस नौकरी की भूमिका का भाग नहीं हैं

  • अंशकालिक नौकरी और संविदात्मक नौकरी उपलब्ध है

  • घर से कार्य करने का विकल्प उपलब्ध नहीं है

कार्य समय

  • कंपनियां आमतौर पर 5/6 दिन प्रति सप्ताह और 8/9 घंटे प्रतिदिन कार्य करती हैं. यह कंपनी से कंपनी भिन्न हो सकता है

  • पाली प्रणाली शायद उपलब्ध है

क्या यह नौकरी विशेष जरूरतों वाले (विकलांग) उम्मीदवार के लिए उपयुक्त है?

नहीं

शैक्षिक योग्यता और प्रशिक्षण 1

  • न्यूनतम वरीयता –12 वीं पास

  • कम्युनिटी सर्विस प्रोवायडर हेतु का प्रमाणित प्रशिक्षण (एग्रीकल्चरल स्किल कौंसिल ऑफ इन्डिया के द्वारा जारी AGR/Q7603 से जुड़ा कार्यक्रम)  

मुख्य योग्यताएं 1

  • आईसीटी आधारित सेवाओं के बारे में पूरी जानकारी

  • आधारभूत कंप्यूटर परिचालन के बारे में जानकारी

  • बहीखाता और लेखांकन संबंधी जानकारी व कुशलता

  • इंटरनेट से संबंधित परिचालनों संबंधी आधारभूत हार्डवेयर परिचालनों की जानकारी जो कि कंप्यूटर संबंधी सीएससी परिचालन भी देख सकता हो जैसे स्कैनर, प्रिन्टर आदि

  • टेलीफोन, कंप्यूटर,प्रिन्टर, मोडेम और फैक्स आदि संबंधी जानकारी

  • संवाद के दौरान उपयोग में आने वाले वीडियो व ऑडियो उपकरणों की जानकारी जिसमें चित्र व इलेक्ट्रॉनिक रुप से लेखन संबंधित हो

  • मेल्स किस प्रकार से प्राप्त करने व भेजने है इसकी जानकारी

  • ग्राहकों (ग्रामीणों) द्वारा किस प्रकार की समस्याएं सामने लाई जाती है, उसके बारे में जानकारी होना व उनका समाधान जिसमें कार्य संबंधी (विकल्प/परिस्थिति संबंधी) समाधान भी शामिल हो

  • विविध प्रपत्र, वर्गीकरण और निवेदन पर प्राथमिकता संबंधी जानकारी हो

  • जो समस्याएं पहले से पता है उनका जानकारी आधारित समाधान देने में कुशल

  • गणित और संख्याओं की गणना आदि की आधारभूत जानकारी जो कि एमटीडी सेल की गणनाओं हेतु आवश्यक है

  • खेती के लिए सही स्थान, मौसम, सही मौसम संबंधी परिमाण आदि की पूर्ण जानकारी

  • उपज बढाने, किसान की उत्पादकता और आय बढाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली विविध कृषि तकनीकों की जानकारी

  • वर्तमान बाजार की स्थिति की जानकारी

वांछनीय योग्यताएं 1

लागू नहीं

उपलब्ध कौशल प्रशिक्षण और प्रशिक्षण संस्थान 

संपूर्ण भारत के निजी स्कूल और बोर्ड्स

उपलब्ध कौशल प्रशिक्षण योजनाएं / छात्रवृत्ति 
प्रशिक्षण और शिक्षा पाठ्यक्रम का नमूना 

अद्यतन किया जाएगा

कैरियर प्रगति पथ 1

अद्यतन किया जाएगा

स्थानांतरण / प्रवास विकल्प

  • भारत: हाँ

  • विदेश: नहीं

(*इस फ़ील्ड पर क्लिक करने पर संबंधित जॉब टाइटल खुलना है)

प्रत्याशित आय 4

अनुभवी उम्मीदवारों के लिए - `9,000 से `15,000 प्रति माह

(यह आंकड़े सांकेतिक हैं और बदले जा सकते हैं)

आवश्यक काम के अनुभव 4

न्यूनतम – ग्रामीण भागों में सेवा वितरण का अनुभव होने पर वरीयता

संभावित नियोक्ता 1

  • राज्य सरकारें

  • एनजीओ

खोजशब्द 

  • सामुदायिक सेवा प्रदाता

  • ग्राम स्तरीय उद्यमी

व्यावसायिक संहिता और मानक 
मानककोडविवरण
एन.सी.ओ. 20156116.0112सामुदायिक सेवा प्रदाता
आई.एस.सी.ओ. 2008Agriculture Information Management NA
एन. आई. सी. 200801619; 84130अन्य सहायक गतिविधियां जिनमें कृषि उद्यान (पार्क और उद्यानों के अतिरिक्त) शामिल है, एन.ई.सी
क्यू.पी.रेफरेन्सAGR/Q7603NA
एन.एस.क्यु.एफNANA

इनकारी बयान: हम एतद् द्वारा घोषणा करते है कि अत्यंत सावधानी बरतते हुए सुनिश्चित किया गया है कि यहाँ प्रदान कि गई विषयवस्तु वैध और प्रासंगिक है। दी गई सुचना कि परिवर्तनशील प्रकृति देखते हुए , यह भारत भर के संगठनो , संस्थानों , शहरों और राज्यों में भिन्न हो सकती है। किसी भी विसंगति के लिए प्रकाशक , लेखक और मुद्रक को उत्तरदायी या ज़िम्मेदार नहीं ठहराया जाएगा। इस विषयवस्तु को केवल संधर्भ के उद्देश में ही प्रयोग किया जाना चाहिए; इसका उद्देश पेशेवर सलाह का विकल्प , या किसी भी व्यावसायिक परियोजन में प्रयोग होना , नहीं है। विषयवस्तु में दिए गये संपर्क विवरण और वेबसाइट लिंक , बनने से मुद्रण /प्रकाशन के समय तक परिवर्तित हो सकते हैं। संगठनो के नाम केवल उदहारण के लिए उल्लेखित है। निदेशालय किसी भी उक्त संगठनो का अनुमोदन नही करता है।

प्रतिक्रिया

ध्यान दें: करियर सामग्री (नौकरी की भूमिका) से संबंधित केवल वास्तविक इनपुट प्रस्तुत किए जाने चाहिए। फीडबैक को स्वीकार और अस्वीकार करना पूरी तरह उपयोगकर्ता के विवेकाधिकार पर है।
If you continue browsing this website, you agree to our policies: Privacy Policy Continue